खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी

यूपीआई पर शुल्क लगाकर आम जनता पर बोझ

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश और व्यापार नीति की विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिकी दबाव में देश के किसानों के हितों से समझौता कर रही है और यूपीआई पर शुल्क लगाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अमेरिका के भारत पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की धमकी से भारतीय निर्यात और किसानों के हित प्रभावित होंगे इसलिए सरकार को उसके दबाव के आगे झुकने की बजाय देशहित को महत्व देना चाहिए। खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि अमेरिका की भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की धमकी से केंद्र सरकार की विदेश और व्यापार नीति की विफलता सामने आती है। उनका कहना था कि दवा, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, रसायन, वाहन कलपुर्जे, रत्न एवं आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को शुल्क में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पहले 25 प्रतिशत और फिर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया गया तथा अब 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे व्यापार ढांचे पर सहमति दी है, जिससे अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत में बाजार बढ़ेगा और किसानों के हित प्रभावित होंगे। उनके अनुसार, इस ढांचे के तहत अगले पांच वर्षों में करीब 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने के लिए भारत पर दबाव होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपीआई पर शून्य एमडीआर की व्यवस्था खत्म करने के सरकार के फैसले को अमेरिकी दबाव से जोड़ते हुए कहा कि शुल्क, व्यापार, एच-1बी वीजा, वीजा व्यवस्था और डिजिटल भुगतान सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका का दबाव बढ़ रहा है।

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज लिखा कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने वाले विधेयक पर बुधवार को मतदान होना है, जबकि अमेरिकी सीनेट इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है। ट्रंप प्रशासन भारतीय प्रवासियों के खिलाफ सख्ती करते हुए एच-1बी वीजा की लागत बढ़ा चुका है। बदली व्यवस्था के तहत वीजाधारकों के बेरोजगार होने पर उन्हें तत्काल देश से बाहर किया जा सकता है। रमेश ने कहा कि सरकार ने अमेरिका की मांग के आगे झुकते हुए यूपीआई पर शून्य एमडीआर की व्यवस्था खत्म कर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने सवाल किया कि 0.4 प्रतिशत एमडीआर क्यों है और क्या यह इसलिए है क्योंकि डेबिट कार्ड पर भी एमडीआर 0.4 प्रतिशत है। उन्होंने पूछा कि क्या यह अमेरिकी कार्ड कंपनियों को यूपीआई के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्या इससे यूपीआई 'टिकाऊ' बनेगा, जैसा कि सरकार का दावा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे यूपीआई पारिस्थितिकी तंत्र को चलाने की अनुमानित लागत करीब 20,000 करोड़ रुपये सालाना है और यह राशि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा केंद्र सरकार को हस्तांतरित की गई राशि के 10 प्रतिशत से भी कम है।

Read More अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकर किए नष्ट, मार्को ने कहा- हमले की कोशिश पर गंवाने पड़ेंगे टैंकर

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...
खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा