भाजपा ने हर बजट में दिल्ली वालों को धोखा दिया : आतिशी

भाजपा ने हर बजट में दिल्ली वालों को धोखा दिया : आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्लीवालों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल से हर बजट में दिल्लीवालों को धोखा दिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्लीवालों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल से हर बजट में दिल्लीवालों को धोखा दिया है।

आतिशी ने आज कहा कि पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों ने केंद्र सरकार को 15,59,933 करोड़ रुपये का आयकर दिया और इसके बदले दिल्ली को मात्र 7,534 करोड़ रुपये ही मिले। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को पाँच लाख करोड़ आयकर के बदले 50,000 करोड़, कर्नाटक को 2 लाख करोड़ आयकर पर 30,000 करोड़ रुपये का आवंटन होता है।

उन्होंने कहा, भाजपा केंद्र सरकार ने10 सालों में दिल्लीवालों से15 लाख करोड़ रुपये टैक्स लिया, लेकिन बदले में सिर्फ 7500 करोड़ रुपये दिए; यह अंग्रेजों के समय जैसा अत्याचार है। अगर केंद्र सरकार देश के बाक़ी राज्यों को पैसा दे सकती है तो दिल्लीवालों को भी उनके हक़ का पैसा मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज दिल्लीवालों के साथ केंद्र सरकार अंग्रेजों की तरह अत्याचार कर रही है। जैसे अंग्रेज भारत में लोगों का पैसा बाहर लेकर जाते थे और उसके बदले भारत को कुछ नहीं मिलता था, केवल टुकड़े मिलते थे। आज उसी तरह केंद्र सरकार दिल्लीवालों के टैक्स का पैसा ले रही है। पिछले 10 साल में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इनकम टैक्स लिया है, और उसके बदले मात्र 7500 करोड़ रुपये दिये है।

Read More संगम के मुहाने पर गुफा बना रह रहा था आतंकी : कई बार हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की कोशिश की, विफल रहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर