बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम

ऑटो चालकों को दिए गये आश्वासनों का क्या हुआ

बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने राहुल गांधी पर तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादे निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल्याण बोर्ड गठन और हर चालक को सालाना 12,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन 30 महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ। राव ने ऑटो चालकों की अनदेखी पर कांग्रेस को घेरा।

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी निशाना साधते हुए सवाल किया कि 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए गए वादे पूरे करने में कथित तौर पर वे क्यों नाकाम रहे। रामा राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट मेंकहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े नए वादे करने से पहले गांधी यह बताएं कि तेलंगाना के ऑटो चालकों को दिए गये आश्वासनों का क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऑटो चालकों के लिए एक कल्याण बोर्ड बनाने और हर चालक को सालाना 12,000 रुपये देने का वादा किया था।  उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के शासन के 30 महीने बीत जाने के बाद भी इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। बीआरएस नेता ने दावा किया कि तेलंगाना में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से 100 से ज्यादा ऑटो चालकों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कांग्रेस पर ऑटो चालकों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए रामा राव ने कहा, दिल्ली में यह नाटक क्यों, जब तेलंगाना के ऑटो चालकों से तीन साल पहले किए गये वादे अभी भी अधूरे पड़े हैं?

 

Read More क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी

 

Read More चीन की कोयला खदान में विस्फोट : 90 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की भी खबर

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
चैंपियंस लीग फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की जीत के बाद पेरिस में जश्न हिंसक दंगों में बदल गया। फुटबॉल...
किसी भाषा की जानकारी नहीं होने के आधार पर नार्को टेस्ट से नहीं किया जा सकता इनकार: हाईकोर्ट
उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार
सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन
बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया