जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण हादसा, आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत

बांदीपोरा बीएसएफ बैरक में आग

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण हादसा, आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत
बांदीपोरा जिले के मदार इलाके में बीएसएफ बैरक में आग लगने से पंजाब निवासी कांस्टेबल रमेश कुमार की मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आग लगने की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के मदार इलाके में बीएसएफ बैरक में रविवार रात करीब 2:30 बजे आग लग गयी, जिससे लकड़ी का ढांचा पूरी तरह जल गया।

इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर के रहने वाले बीएसएफ कांस्टेबल रमेश कुमार घटना के समय बैरक के अंदर थे और खुद को बचा नहीं पाए। आग से जलने की वजह से उनकी मौत हो गयी। शव को मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर