जयपुर में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम : पुलिस गश्त ने बचाए 15 लाख रुपये, एक बदमाश दबोचा

बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाशों ने बनाया निशाना

जयपुर में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम : पुलिस गश्त ने बचाए 15 लाख रुपये, एक बदमाश दबोचा

बदमाशों ने एटीएम लूटने की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम ने उनकी योजना विफल कर दी। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को पीछा कर पकड़ा, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।

जयपुर। जयपुर में सोमवार तड़के बदमाशों ने एटीएम लूटने की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम ने उनकी योजना विफल कर दी। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को पीछा कर पकड़ा, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। जयपुर के खोरा बीसल थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एटीएम लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि नांगल जैसा बोहरा इलाके में दादी का फाटक से कुछ दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया।

देर रात बदमाश एटीएम बूथ में घुसे और एटीएम में रखी नकदी निकालने की नीयत से उसे तोड़ना शुरू किया। बड़े पत्थर और दो पेसकस की मदद से एटीएम के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तड़के करीब 3 बजे आरोपी सेफ तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी खोरा बीसल थाने की ईआर (इमरजेंसी रिस्पॉन्स) पुलिस गाड़ी गश्त करते हुए वहां पहुंची। ईआर में तैनात कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार और अभिषेक ने गश्त के दौरान एटीएम बूथ से एक युवक को भागते हुए देखा। संदेह होने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। भागते समय बदमाश एटीएम से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर लड़खड़ाकर मुंह के बल गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मौके पर जांच करने पर एटीएम बूथ में वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार पड़े मिले।

आरोपी को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी उसने अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर दोबारा भागने का प्रयास किया। पुलिस ने करीब 700 मीटर तक पीछा कर उसे फिर से दबोच लिया। इस दौरान कॉन्स्टेबल विष्णु कुमार के पैर में मामूली चोट भी आई।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरोपी को थाने लाकर राउंडअप किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार जब्त कर लिए हैं। जांच में सामने आया है कि एटीएम में उस समय करीब 15 लाख रुपये मौजूद थे, लेकिन गश्ती दल के समय पर पहुंचने से बदमाश सेफ नहीं तोड़ सका। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में उसके अन्य साथी शामिल थे या नहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करेगा। गहलोत और डोटासरा सहित प्रमुख नेता भाजपा...
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप