सीबीएसई ने घोषित की तिथि : दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी, दसवीं की 10 मार्च और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलेंगी

40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की डेटशीट 

सीबीएसई ने घोषित की तिथि : दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी, दसवीं की 10 मार्च और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलेंगी
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड ने पहली बार 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है। 40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखकर पर्याप्त अंतराल सुनिश्चित किया गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।  सीबीएसई ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है। दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं विषयों के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया :

सीबीएसई ने कहा कि दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा लिए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया गया है। कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है, और बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले समाप्त करने का प्रयास किया गया है। इससे विद्यार्थिओं को बोर्ड और प्रवेश दोनों परीक्षाओं की बेहतर समय-प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की डेटशीट :

Read More विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला

मूल्यांकन के दौरान, सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपने विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे। डेटशीट तैयार करते समय 40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखा गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक विद्यार्थी द्वारा प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न हों। पूरी डेटशीट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट देखें।

Read More अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान