कोडीन सिरप की तस्करी पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा रूख, सपा पर लगाए कई गंभीर आरोप

योगी बोले– जांच पूरी होने पर सच आएगा सामने

कोडीन सिरप की तस्करी पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा रूख, सपा पर लगाए कई गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई और गिरफ्तारियां हुई हैं। जांच जारी है, दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस संबंध में गलत तरीके से तस्करी के पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जिसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी (सपा) से हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।       

सीएम योगी ने कहा, इस बारे में तभी कुछ कहा जाएगा जब जांच पूरी हो जाएगी। जांच पूरी होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अपराधी के संबंध सपा से होते हैं। समाजवादी पार्टी बार-बार वही गलती करती है। धूल चेहरे पर होती है और साफ आईने को किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ग़ौरतलब है कि, एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करोड़ों रुपये के कोडीन-युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया था।

Read More बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों की बैठक के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा के आने वाले सत्र में उठाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें कथित कोडीन और कफ सिरप रैकेट एक बड़ी चिंता का विषय था।

Read More दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल