सीजेपी का प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बैन, मेट्रो स्टेशन भी बंद

इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध बढ़ाया

सीजेपी का प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बैन, मेट्रो स्टेशन भी बंद
विरोध-प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सरकार के निर्देश पर मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने भी 17 स्टेशन अगले आदेश तक बंद किए हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में छात्र और प्रदर्शनकारी कई दिनों से धरने पर हैं।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से" जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गयी हैं। सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दोपहर तक के लिए बढ़ाया गया" है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को मोबाइल पर भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी हैं। दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार रात जारी एक अपडेट में बताया कि शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं। सीजेपी के आह्वान पर सोमवार को आयोजित संसद मार्च के दिन से ही मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं गुरुवार सुबह से बंद की गयी हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया है। इसका समय कई बार बढ़ाने के बाद अब शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक के लिए किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का प्रश्नपत्र लीक होने से आक्रोशित छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी सीजेपी के आह्वान पर पिछले कई दिनों से नयी दिल्ली के जंतर-मंतर धरनास्थल पर जुटे हैं। सरकार व्यवस्था बनाये रखने की बात कह कर आसपास के इलाके में मेट्रो और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा रही है।

 

Read More पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा

Read More अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया : अस्पताल में कराया भर्ती, बिगड़ते स्वास्थ्य का दिया हवाला

 

 

Read More ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा : बस-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 3 की मौत

 

Tags: protest

Post Comment

Comment List

Latest News

ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर
जयपुर में आयोजित RE+BESS लीडरशिप समिट 2026 के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में कुछ मिनटों के लिए...
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करें, मिलेगा न्याय
जल जीवन मिशन में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2,212 से अधिक गांव बने 'हर घर जल' प्रमाणित
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, वेयरहाउस पंजीयन नियम में जोड़ा नया प्रावधान
अमेरिका के पास ईरान की फ्रीज संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, ट्रम्प बोले- सैन्य अभियान रखेंगे जारी
जालौन पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार ; तमंचे और नकदी बरामद
पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती