कांग्रेस, वामदलों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया : नड्डा

कांग्रेस, वामदलों ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया : नड्डा

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के रक्षा मंत्री ने चीन के साथ सीमा सड़कों के निर्माण की अनुमति नहीं दी, जिससे चीनी सरकार के लिए सीमा के दूसरी तरफ संचार ढांचा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त किया।

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और वाम दलों ने देश के हित और भविष्य को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। 

नड्डा नरेंद्र मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ के लिए विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक और सांसद बिप्लब कुमार देब मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के रक्षा मंत्री ने चीन के साथ सीमा सड़कों के निर्माण की अनुमति नहीं दी, जिससे चीनी सरकार के लिए सीमा के दूसरी तरफ संचार ढांचा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जोर दिया कि अब भारत सुरक्षित है क्योंकि मोदी सरकार में नौ साल सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास हुआ है और   भारत की ताकत सामने आयी है। 

उन्होंने हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में सड़क, रेलवे, वायुमार्ग, और कनेक्टिविटी मुद्दों सहित सरकार की विकास पहलों के बारे में बात की, लेकिन त्रिपुरा के पड़ोसी राज्य मणिपुर में एक महीने से चल रहे रक्तपात और सांप्रदायिक ङ्क्षहसा के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला जिसके लिए केंद्र और मणिपुर की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Read More आखिर क्यों मायावती ने कहा, बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करें कार्यकर्ता

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान पूर्वोत्तर में सात सहित 74 हवाई अड्डों का निर्माण किया है, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों ने पिछले 65 वर्षों के शासन में नहीं किया था। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, कृषि, डिजिटल बुनियादी ढाँचे और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत कीप्रगति की वैश्विक नेताओं ने प्रशंसा की है। 

Read More शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन रखें हर पल नजर

रैली को संबोधित करने से पहले नड्डा अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत कृष्णानगर में प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार थिथी देबबर्मन के घर और प्रगति रोड में द्रोणाचार्य अवार्डी जिमनास्ट कोच विश्वेश्वर नंदी के घर गए। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार की रात सरकारी गेस्ट हाउस में संगठनात्मक मुद्दों को लेकर पार्टी नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें भाजपा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की सलाह दी।

Read More लोकसभा में दूसरे सप्ताह के पहले दिन में भी बाधित रहा प्रश्न काल: विपक्ष का जोरदार हंगामा, सी.पी. राधाकृष्णन ने की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सराहना और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली