ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे

केवल कुछ दिनों और एक मौसम के आधार पर किए सर्वे

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का पर्यावरण अध्ययन अधूरा और जल्दबाजी में हुआ। उन्होंने जैव विविधता, लेदरबैक कछुओं और समुद्री पारिस्थितिकी पर खतरे की आशंका जताते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक करने और परियोजना पर पुनर्विचार की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना को लेकर उन्ह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि परियोजना के लिए किए गए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे हैं, जो जल्दबाजी में किए गए हैं और वैज्ञानिक मानकों के खिलाफ हैं। रमेश ने  रविवार को कहा कि सरकार ने एक मई 2026 को जारी सवालों के जवाब में दावा किया था कि परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों का व्यापक अध्ययन किया गया है, लेकिन उपलब्ध दस्तावेज इससे मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार अंडमान-निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बंदरगाह परियोजनाओं के लिए कम से कम दो से तीन मौसमों का विस्तृत अध्ययन जरूरी है, जबकि यहां केवल कुछ दिनों और एक मौसम के आधार पर सर्वे किए गए है।

पत्र में उन्होंने दावा किया कि लेदरबैक कछुओं, जैव विविधता और समुद्री पारिस्थितिकी से जुड़े सर्वे बेहद सीमित समय में किए गए। उन्होंने कहा कि घने जंगलों के कारण व्यापक सर्वे संभव ही नहीं हो पाया और स्वयं पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रिपोर्ट ने इसे स्वीकार किया है। कांग्रेस नेता ने एनजीटी द्वारा गठित हाई पावर कमेटी (एचपीसी) की रिपोर्ट को गोपनीय रखने पर भी सवाल उठाए और इसे सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार की अनूठी जैव विविधता को इस परियोजना से गंभीर खतरा है तथा सरकार को परियोजना की वर्तमान रूपरेखा पर पुनर्विचार करना चाहिए।

गौरतलब है कि ग्रेटर निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी लेख लिखकर कई सवाल उठाए थे। कांग्रेस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चिंतित है।

 

Read More जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 

Read More तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत, 25 अन्य घायल

Read More बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित

 

 

 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए               जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
दिल्ली और लखनऊ के अग्निकांड केवल हादसे नहीं, बल्कि चेतावनी हैं कि यदि छात्रावासों, हॉस्टलों और सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा...
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल    
एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल