पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण जारी, विशाल शिवलिंग की होगी स्थापना

पूर्वी चंपारण में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर

पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण जारी, विशाल शिवलिंग की होगी स्थापना

पूर्वी चंपारण के कैथवलिया गांव में 270 फीट ऊंचे विराट रामायण मंदिर का निर्माण जारी है, जिसमें विशाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। 90 से 95 एकड़ क्षेत्र में बन रहा यह मंदिर 2022 में शुरू हुआ था और लगभग आठ साल में पूरा होगा। अभी तक 25% निर्माण पूरा हो चुका है।

पूर्वी चंपारण। इतिहास में पूर्वी चंपारण नाम दर्ज कराने की तैयारी में है। यहां विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसमें विशाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर में भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मंदिर में की जाएगी, जो कि निमार्णाधीन है। मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी। शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है। शिवलिंग वहां से पूर्वी चंपारण के कैथवलिया के लिए रवाना किया गया है। विराट रामायण मंदिर चकिया केसरिया पथ में चकिया से 12 किलोमीटर की दूरी पर और केसरिया से 9 किलोमीटर की दूरी पर कैथवलिया गांव में बन रहा है।

मंदिर का निर्माण वर्ष 2022 से जारी

विराट रामायण मंदिर का वर्ष 2022 में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ था और आधारशिला रखी गई थी। यह निर्माण इसके साथ ही शुरू हो गया था। विश्व में ऊंचे मंदिर में से कंबोडिया में 210 फीट ऊंचा मंदिर है। राजराजेश्वर में 216 फीट और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निर्मित मंदिर की ऊंचाई 252 फीट है।  जबकि विराट रामायण मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी और इसे 90 से 95 एकड़ क्षेत्र में स्थिपित किया जाएगा। मंदिर परिसर 120 एकड़ में फैला हुआ है। मंदिर की चौड़ाई 540 फीट और लंबाई 1080 फीट होगी।

पूरा होने में लगेंगे आठ साल

Read More स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट

मंदिर के निर्माण में करीब आठ वर्ष लग जाएंगे। इस अनोखे और भव्य मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, लव कुश, महर्षि वाल्मीकि सहित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं होंगी। मंदिर का अभी तक करीब 25% निर्माण पूरा किया जा चुका है। कारीगर निर्माण में दिन रात लगे हुए हैं। स्फटिक शिवलिंग के स्थापित होने के बाद ही मंदिर परिसर में छत और ऊपरी हिसेसा का निर्माण संभव होगा। यदि छत का निर्माण पहले होता तो शिवलिंग स्थापित करने में परेशानी होती।

Read More राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें

मंदिर का निर्माण संतोष झा के नेतृत्व में चल रहा है।  उन्होंने बताया कि मंदिर को अगले दो साल में भव्य और विशालकाय स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाबली मंदिर से 34 फीट ऊंचा और 34 फीट मोटा शिवलिंग, जिसका वजन 200 मीट्रिक टन की है, विगत 21 नवबंर को चल चुकी है। इसको विराट रामायण मंदिर में पहुंचने में करीब दो महीने लग जाएंगे।

Read More हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग