राममंदिर में ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा-अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र

पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध

राममंदिर में ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा-अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी को कांग्रेस ने आपत्तिजनक और भारत के आंतरिक मामलों में दखल बताया। पार्टी नेताओं ने इसे भारत की संप्रभुता और आस्था का अपमान कहते हुए कड़ा विरोध जताया और पाकिस्तान से अपनी सीमाओं में रहने की नसीहत दी।

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा दी गई टिप्पणी गहरी आपत्तिजनक, अवांछनीय और भारत के आंतरिक धार्मिक-सांस्कृतिक मामलों में अनावश्यक दखल है। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके धार्मिक आयोजनों पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा टिप्पणी करना न केवल कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का भी अपमान है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से इस हस्तक्षेप का कड़े शब्दों में विरोध करती है।   

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा, अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र है। पाकिस्तान को भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भारत की एकता, अखंडता एवं धार्मिक स्वतंत्रता के साथ खड़ी रही है और आगे भी दृढ़ता से खड़ी रहेगी। पाकिस्तान की यह टिप्पणी अनुचित है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, पाकिस्तान जैसे देश का भारत के आंतरिक धार्मिक समारोहों पर बयान देना उसकी आदतों के अनुरूप तो है, पर इस तरह की टिप्पणियाँ किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस पार्टी भारत की संप्रभुता और धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठाने वालों का डटकर विरोध करती है। पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे, भारत की आस्था में दखल देना बंद करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य