पहले दी ईरान पर ‘भीषण हमले’ की चेतावनी : देर रात रद्द की हमले की योजना, ट्रंप बोले- खार्ग द्वीप पर करेंगे पूर्ण कब्जा

ईरान की सैन्य शक्ति खत्म हो चुकी

पहले दी ईरान पर ‘भीषण हमले’ की चेतावनी : देर रात रद्द की हमले की योजना, ट्रंप बोले- खार्ग द्वीप पर करेंगे पूर्ण कब्जा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार रात बड़े सैन्य हमले की चेतावनी दी और रणनीतिक खार्ग द्वीप पर भविष्य में नियंत्रण की धमकी दी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि, कतर-पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद देर रात उन्होंने हमला टालते हुए कहा कि समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिन में ईरान पर गुरुवार रात फिर से बेहद भीषण सैन्य हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने भविष्य में ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की भी धमकी दी। ट्रम्प ने गुरुवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक आक्रामक शब्दों में यह बात कही। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब कतर और पाकिस्तान का मध्यस्थता प्रतिनिधिमंडल ईरान में वार्ता कर वापस लौटा है। हालांकि देर रात ट्रम्प ने हमले की योजना रद्द कर दी। ट्रम्प ने कहा कि समझौते के बिंदुओं पर मंजूरी मिल गई है।

ईरान की सैन्य शक्ति खत्म हो चुकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट पर लिखा, अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत भारी हमला करने जा रहा है। ईरान की अधिकांश आक्रामक क्षमताओं के साथ खत्म हो चुके हैं! भविष्य में किसी समय, हम खार्ग द्वीप और अन्य तेल बुनियादी ढांचा केंद्रों को अपने कब्जे में ले लेंगे और उनके तेल और गैस बाजारों पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित कर लेंगे। ठीक उसी तरह जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब पेट्रोल पंप पर किसी...
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
1.56 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख
शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन