हमें भाजपा की धमकियों से डर नहीं लगता : आतिशी

आतिशी ने कहा- केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की कोशिश

हमें भाजपा की धमकियों से डर नहीं लगता : आतिशी

आतिशी ने कहा कि आप को भाजपा की धमकियों  से डर नहीं लगता है, आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल जाने से डर नहीं लगता है। हम भाजपा शासित केंद्र सरकार से लड़ते रहेंगे चाहे ईडी-सीबीआई की कितनी धमकियाँ आ जाए।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) के समन पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी और राजनीति से प्रेरित करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की कोशिश है।

आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) यह हथकंडा अपनाकर लोकसभा चुनाव से पहले ईडी और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल करके विपक्षी नेताओं को जेल भेजना चाहती है ताकि इंडिया गठबंधन सफल न हो। ईडी-सीबीआई आज सिफऱ् भाजपा का राजनैतिक हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो समन-गिरफ़्तारियाँ बंद हो जाती हैं और ईडी कोर्ट में जाकर केस वापस ले लेता है। 

आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री  को तीसरी बार एक ग़ैरक़ानूनी समन भेज  कर पेश होने को कहा है। जब दो बार समन आया तो  केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर सवाल पूछते हुए ईडी को चिट्ठी लिखी कि, उन्हें किस वजह से बुलाया गया है। उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है, सस्पेक्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाया जा रहा है, या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीन बार चिट्ठी भेजने के बावजूद ईडी ने आजतक केजरीवाल के सवालों का जबाव नहीं दिया। अगर इसका कोई क़ानूनी आधार होता तो ईडी केजरीवाल  की चिट्ठी का जबाव क्यों नहीं देता।

Read More पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

आतिशी ने कहा कि आप को भाजपा की धमकियों  से डर नहीं लगता है, आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल जाने से डर नहीं लगता है। हम भाजपा शासित केंद्र सरकार से लड़ते रहेंगे चाहे ईडी-सीबीआई की कितनी धमकियाँ आ जाए।

Read More इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र