बेंगलुरु के 5 सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में दौड़ा करंट : जर्मनी-स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे होटल कर्मचारी भी झुलसे

पूल में तैरने उतरे थे दो विदेशी

बेंगलुरु के 5 सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में दौड़ा करंट : जर्मनी-स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे होटल कर्मचारी भी झुलसे
पांच सितारा होटल का स्वीमिंग पूल अचानक बना मौत का जाल! शुक्रवार शाम पूल में करंट फैलने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे अमेरिकी पर्यटक और होटल कर्मचारी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्वीमिंग पूल में अचानक बिजली का करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे एक अमेरिकी पर्यटक और होटल का कर्मचारी घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना हलासुरु (उल्सूर) इलाके के एक होटल की है। होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्वीमिंग पूल में जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वात तैराकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे, जबकि होर्वात आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। दोनों को बचाने के लिए होटल में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और 28 वर्षीय पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी ने प्रयास किया, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। चारों को तत्काल मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद होटल के स्वीमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पूल में करंट बिजली के उपकरणों, लाइटिंग या तकनीकी खराबी के कारण फैला। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

Read More नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार

Tags: current

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर दक्षिण पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
31 अक्टूबर : इतिहास, सियासत, प्रेम और कविता के चार पाठ
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, आंतरिक कलह से चुनावी चुनौती तक... कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे राहुल-खड़गे
इंदिरा गांधी ने भारत को दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़ा होना सिखाया
लौह पुरुष सरदार पटेल की नीतियां आज भी भारत की मार्गदर्शक
40 विला प्रकरण में सरकार का दूसरा बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS प्रशाखा माथुर भी APO 
Voice Of Youth : मासूमों की जान से खिलवाड़, सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहीं बाल वाहिनियां!