पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, आंतरिक कलह से चुनावी चुनौती तक... कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे राहुल-खड़गे

पंजाब में कांग्रेस की चुनावी बिसात

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, आंतरिक कलह से चुनावी चुनौती तक... कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे राहुल-खड़गे
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने, आपसी मतभेद दूर करने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया। अब चार नवंबर को संगरूर में राहुल की इंसाफ रैली के जरिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को मजबूत  बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में खड़गे तथा गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य में कांग्रेस के सामने आंतरिक मतभेदों को दूर कर संगठन को एकजुट रखने की चुनौती भी है। इस बीच, कांग्रेस चार नवंबर को संगरूर में इंसाफ रैली आयोजित कर रही है। रैली को गांधी संबोधित करेंगे। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया है कि रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। पार्टी इस रैली के जरिए राज्य के राजनीतिक मुद्दों को उठाने और चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी में है और इस लिहाज से इस बैठक को अहम माना।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा