मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण 

पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़ ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने तक सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है।

उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की सम्प्रभुता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उनके राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर दक्षिण पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
31 अक्टूबर : इतिहास, सियासत, प्रेम और कविता के चार पाठ
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, आंतरिक कलह से चुनावी चुनौती तक... कांग्रेस को एकजुट करने में जुटे राहुल-खड़गे
इंदिरा गांधी ने भारत को दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़ा होना सिखाया
लौह पुरुष सरदार पटेल की नीतियां आज भी भारत की मार्गदर्शक
40 विला प्रकरण में सरकार का दूसरा बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS प्रशाखा माथुर भी APO 
Voice Of Youth : मासूमों की जान से खिलवाड़, सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहीं बाल वाहिनियां!