करवाचौथ से पहले ही कर दी पत्नी की हत्या, 2 दिन बाद खुद ने दी पुलिस को सूचना

पाइप से किया था सिर पर वार

करवाचौथ से पहले ही कर दी पत्नी की हत्या, 2 दिन बाद खुद ने दी पुलिस को सूचना
करवाचौथ पर जहां महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं प्रतापनगर थाना इलाके में पति ने ही पत्नी की पाइप से वार कर सुहाग पर्व से एक दिन पहले हत्या कर दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (38) के रूप में हुई।

जयपुर। करवाचौथ पर जहां महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं प्रतापनगर थाना इलाके में पति ने ही पत्नी की पाइप से वार कर सुहाग पर्व से एक दिन पहले हत्या कर दी। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (38) के रूप में हुई। आरोपी पति प्रदीप (42) ने कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। दो माह के मासूम समेत तीन बच्चे दो दिन तक लाश के पास बैठे रहे और पति हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को अपार्टमेंट के पास गली में छिपे बैठे पति को पकड़ लिया। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के अनुसार शुक्रवार को कंट्रोल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत करीब दो दिन पहले होने की बात सामने आई। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

कलर-पेंट और बेलदारी का काम करते थे दोनों :

पुलिस ने बताया कि मृतका लक्ष्मी मूल रूप से बूंदी की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी टोंक में हुई थी। वह पहले पति को छोड़कर प्रदीप के साथ रह रही थी। प्रदीप अजमेर का रहने वाला है और पेंटिंग का काम करता था। लक्ष्मी भी उसके साथ बेलदारी करती थी। प्रदीप की पत्नी की 2013 में मौत हो गई थी। लक्ष्मी छह साल से पति को छोड़ उसके साथ रह रही थी। यहां करीब दो साल से किराए के फ्लैट में रहते हैं। अपार्टमेंट में किराने की दुकान चलाने वाले रमेश के अनुसार वह करीब दो दिन से कोई सामान लेने नहीं आया। बुधवार को लक्ष्मी ने करवाचौथ व्रत की सामग्री खरीदी, लेकिन वह भी दूसरे दिन नजर नहीं आई।

डरे-सहमे बैठे रहे बच्चे, पड़ोसी बने सहारा :

Read More ‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण 

घटना सामने आने के बाद तीनों बच्चों को अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला एक परिवार संभाल रहा है। बताया गया कि बच्चे करीब दो दिन तक मां के शव के पास डरे-सहमे बैठे रहे। पुलिस पहुंची तो वे रोते-बिलखते मिले। पड़ोसियों ने बच्चों को संभाला और उन्हें खाना खिलाया और दूध पिलाया। तीन साल की मासूम बेटी बार-बार पड़ोसियों से अपने माता-पिता के बारे में पूछ रही है।

Read More परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का स्वागत, डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा  मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का स्वागत, डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी का मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय स्वागत एवं...
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण 
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
लौह पुरुष को मोदी का नमन, बताया आत्मनिर्भर भारत का प्रेरणास्रोत
40 विला खरीद मामले में आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर एपीओ, पढ़े पूरी खबर 
करवाचौथ से पहले ही कर दी पत्नी की हत्या, 2 दिन बाद खुद ने दी पुलिस को सूचना
तन से अलग मन की पहचान... राजस्थान में 731 लोगों ने बदली पहचान, 3 साल से भी कम समय में 493 नए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र जारी