रंगबाजी को लेकर 2 छात्र गुटों के बीच फायरिंग : एक की मौत, गोली लगने से 3 घायल

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी

 रंगबाजी को लेकर 2 छात्र गुटों के बीच फायरिंग : एक की मौत, गोली लगने से 3 घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रंगबाजी को लेकर 2 छात्र गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रंगबाजी को लेकर 2 छात्र गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 2 छात्रों सहित 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी ) रवि भदौरिया ने यहां बताया कि छात्र आर्यन और अमन के बीच वर्चस्व को लेकर गत एक वर्ष से रंजिश चली आ रही थी और दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए हैं और दोनों के खिलाफ अंबाह पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि कल देर शाम दोनों गुट पिनहाट रोड स्थित चुंगी नाके पर आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में दोनों गुटों के तीन छात्र घायल हो गए, जबकि गोली लगने एक स्थानीय दुकानदार सत्यवीर तोमर भी घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अंबाह के अस्पताल भेजा गया। अंबाह से चिकित्सकों ने घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मुरैना के जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया जहां एक छात्र अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल छात्र अमन और आर्यन का ग्वालियर में इलाज जारी है और दुकानदार सत्यवीर तोमर को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। भदौरिया ने बताया कि तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी