18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे।

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में नए सांसदों में खासा उत्साह एवं उमंग दिखा। कई सांसदों ने अपने पहनावे से अपने क्षेत्र को प्रतिबिंबित किया। तो कई सांसद पहली बार प्रवेश करने पर संसद भवन की चोखट पर अपना मस्तक झुकाते नजर आए।

सिरोही-जालोर से चुनकर आए सांसद चुबाराम चौधरी ने श्रद्धाभाव से संसद की सीढ़ियों सिर झुकाया। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश की विजयनगरम सीट से चुनकर आए टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू अपनी पीली साइकिल पर सवार होकर आए। दुर्गापुरा, पश्चिम बंगाल से जीतकर आए कीर्ति आजाद ने अपनी वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, महिला सांसद भी पीछे नहीं रहीं। कई नई महिला सांसद अपने-अपने क्षेत्र के पहनावे में नजर आईं। जिसने भारत की विविधता को प्रदर्शित किया। उत्साहित महिला सांसद संसद के नए भवन के सामने खड़े होकर समूह में फोटो खिंचवाती नजर आईं। एनसीपी शरद पवार गुट से जीतकर आईं सांसद सुप्रिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को गले लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी और खूब स्नेह जताया।

आईएनडीआइए गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
इस बीच, संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे। सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। साथ ही जनता से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे। उन्हें पुरजोर तरीके से सदन में उठाया जाएगा।

Read More  मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत
वहीं, सपा सांसदों ने अपनी अलग से मौजूदगी दर्ज करवाई। इस बार पार्टी के 37 सांसद चुनकर लोकसभा में आए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने एक साथ प्रवेश किया। उन्होंने हाथों में संविधान की प्रतियां ली और गले में गमछा डाला हुआ था।

Read More खरगे का बड़ा हमला: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचाने की लड़ाई का आह्वान

पीएम मोदी ने जताया ज्यादा काम करने का संकल्प
इससे पहले, संसद सत्र की शुरूआत होने पर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार चलाने के लिए एक अच्छा और जिम्मेदार विपक्ष चाहिए। हंगामा करने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है, जब देश में किसी को लगातार तीसरी बार सरकार चलाने का अवसर मिला हो। हमें यह सौभाग्य मिला है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे और देश को आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार होगा। जब नए चुनकर आए सांसद नए भवन में शपथ लेंगे।

Read More TMC को झटके पे झटका, अब सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें अब पार्टी के पास कितने बचे सांसद

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल