भारतीय खाद्य निगम अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 30 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

हाल में जींद के सफीदों से गोहाना तबादला था हुआ

भारतीय खाद्य निगम अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 30 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रोहतक टीम ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी को एक कर्मचारी का तबादला उसकी पसंद की जगह करवाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

चंडीगढ़। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रोहतक टीम ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी को एक कर्मचारी का तबादला उसकी पसंद की जगह करवाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के सोनीपत जिले में गोहाना डिपो प्रबंधक आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया के खिलाफ शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता, जो खाद्य निगम में एक क्लर्क है, का हाल में जींद के सफीदों से गोहाना तबादला हुआ था और फिर अब उसका तबादला सोनीपत जिले के ही बरोदा किया गया। अब वापस गोहाना तबादला करने के और ओवरटाइम भत्ता दिलाने के लिए आरोपी ने 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की रोहतक टीम ने कटारिया को आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया को कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Tags: bribe  

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर