Foreign Exchange Reserves: 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर पर

Foreign Exchange Reserves: 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर पर
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 50 लाख डॉलर की कमी हुई और यह घटकर  18.2 अरब डॉलर पर आ गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भारी कमी होने से 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.2 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 586.9 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.3 अरब डॉलर कम होकर 57.7 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 50 लाख डॉलर की कमी हुई और यह घटकर  18.2 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कथित हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दो...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की