दिल्ली : LG ने दी पुनर्वास नीति-2026 को मंजूरी, हजारों परिवारों को मिलेगा स्थायी आशियाना

जहां झुग्गी, वहां मकान नीति को दी हरी झंडी

दिल्ली : LG ने दी पुनर्वास नीति-2026 को मंजूरी, हजारों परिवारों को मिलेगा स्थायी आशियाना
दिल्ली के उपराज्यपाल ने 'झुग्गी पुनर्वास नीति-2026' को मंजूरी दे दी है। इसके तहत डीडीए (DDA) और डूसिब (DUSIB) अगले 45 दिनों में पांच जेजे क्लस्टरों के लिए टेंडर जारी करेंगे। योजना के तहत झुग्गीवासियों को आधुनिक आवास के साथ स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 'दिल्ली स्लम एवं जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026' को मंजूरी दी गयी है। संधू ने एक्स पर आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जहां झुग्गी, वहां मकान' पहल को तेजी से लागू करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) अगले 45 दिनों के भीतर पांच जेजे क्लस्टरों के पुनर्वास के लिए टेंडर जारी करेंगे। यह योजना के पहले चरण का हिस्सा होगा और इसके जरिए झुग्गीवासियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। उपराज्यपाल ने कहा कि पहले चरण के बाद हर महीने कम से कम पांच नए टेंडर जारी किए जायेंगे, ताकि पुनर्वास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। इससे राजधानी की विभिन्न झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हजारों परिवारों को स्थायी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

इन पुनर्वास परियोजनाओं में आधुनिक आवासों के साथ स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी और अन्य आवश्यक सामाजिक सुविधाएं भी विकसित की जायेंगी। यह नीति न केवल वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगी, बल्कि समावेशी, टिकाऊ और नियोजित शहरी विकास को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल हजारों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ 'विकसित दिल्ली' के लक्ष्य , को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राजधानी के भविष्य-केंद्रित शहरी विकास को नयी दिशा देगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
सुबह 10 बजे 18.33 और दोपहर 1 बजे 38.84 प्रतिशत था मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगी वोटिंग।
वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल