Hyderabad's popular Laddu Auction: 27 लाख में नीलाम हुआ बालापुर गणेश लड्डू

नीलामी दसारी दयानंद रेड्डी ने 27 लाख रूपये में जीती

Hyderabad's popular Laddu Auction: 27 लाख में नीलाम हुआ बालापुर गणेश लड्डू
तेलंगाना में हैदराबाद के सबसे लोकप्रिय बालापुर गणेश लड्डू इस साल गणेश मूर्ति विसर्जन के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह आयोजित नीलामी के दौरान 27 लाख रुपये में नीलाम हुआ।

 

हैदराबाद। तेलंगाना में हैदराबाद के सबसे लोकप्रिय बालापुर गणेश लड्डू इस साल गणेश मूर्ति विसर्जन के अंतिम दिन गुरुवार की सुबह आयोजित नीलामी के दौरान 27 लाख रुपये में नीलाम हुआ। 

गोल्डन लड्डू के नाम से मशहूर 21 किलोग्राम के लड्डू की नीलामी की शुरूआत 1994 में हुई थी और यह प्रत्येक वर्ष गणेश मूर्ति विसर्जन के अंतिम दिन आयोजित की जाती है। इस साल इसकी नीलामी दसारी दयानंद रेड्डी ने 27 लाख रूपये में जीती है। पिछले साल वीएलआर बिल्डर्स के वेंगेटी लक्ष्मा रेड्डी ने यह लड्डू 24.6 लाख रुपये में जीता था।

बालापुर गणेश उत्सव समिति की ओर से आज आयोजित नीलामी में 36 लोगों ने भाग लिया। लड्डुओं की नीलामी हैदराबाद में मुख्य गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस की शुरुआत का प्रतीक है। करीब 19 किमी की यात्रा के बाद बालापुर की मूर्ति का हुसैन सागर झील में विसर्जन किया जाता है। 

Read More एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
परिवहन विभाग में 11,610 शिकायतों में से 9,607 प्रकरण अधिकारियों के पास लंबित। ई-डिटेक्शन और चालानों से जुड़े मामले भी...
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन