बरेका में अपर सदस्य का प्रेरणादायक निरीक्षण दौरा, नरेश पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 

विवेक शील ने बरेका द्वारा निर्मित निर्यातित एवं डीजल इंजनों की जानकारी साझा की

बरेका में अपर सदस्य का प्रेरणादायक निरीक्षण दौरा, नरेश पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 

रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) संजय कुमार पंकज ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण दौरा किया

वाराणसी। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) संजय कुमार पंकज ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण दौरा किया। जहां बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण की शुरुआत न्यू ब्लॉक शॉप स्थित क्रिटिकल मेजरिंग मशीन कक्ष से हुई, जहां पंकज ने बारीकी से निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता एवं गुणवत्ता मानकों की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने टर्बो असेंबली शॉप, लाइट मशीन शॉप, इंजन इरेक्शन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान बरेका की ओर से निर्मित प्रथम एयरोडायनेमिक डिजाइन युक्त विद्युत रेल इंजन का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने लोको डिजाइन एवं पायलट की सुविधा के लिए विशेष रूप से क्रु कम्फर्ट विकसित कैब डिजाइन की सराहना की, साथ ही लोको में लगे वॉटरलेस यूरिनल जैसे स्वच्छता नवाचारों की भी प्रशंसा की। कीर्ति कक्ष, प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने पंकज को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका की उपलब्धियों, वैश्विक निर्यात, तकनीकी विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। एयरोडायनेमिक लोको पर तकनीकी जानकारी मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग गुप्ता की ओर से प्रस्तुत की गई, जबकि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील ने बरेका द्वारा निर्मित निर्यातित एवं डीजल इंजनों की जानकारी साझा की। 
 
बैठक के समापन पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान कर पंकज का आभार व्यक्त किया। संजय कुमार पंकज ने कहा कि बरेका भारतीय रेलवे की एक अद्वितीय निर्माण इकाई है, जहां आधुनिकतम तकनीक, उत्कृष्ट गुणवत्ता और टीम भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोजाम्बिक, सूडान, मलेशिया सहित 11 देशों को किए गए लोको निर्यात मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड का सजीव उदाहरण हैं। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि बरेका ने अब तक 10 हजार 500 से अधिक लोकोमोटिव बनाकर भारतीय रेलवे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प