CM को अपने मंत्री बनाने तक का अधिकार नहीं, दिल्ली से बनकर आती है लिस्ट: जीतू पटवारी

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को EVM पर शंका है

CM को अपने मंत्री बनाने तक का अधिकार नहीं, दिल्ली से बनकर आती है लिस्ट: जीतू पटवारी

उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिलेगा, इसकी भी सूची दिल्ली से बनकर आती है।

भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है और सारे फैसले दिल्ली से ही होते हैं।

पटवारी कल देर रात भिंड प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिमंडल के सदस्य चुनने तक का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिलेगा, इसकी भी सूची दिल्ली से बनकर आती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम पर शंका है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का मौका दिया गया है। अब पार्टी की जिम्मेदारी है कि भाजपा के वचनपत्र में जनता से जो-जो वादे किए गए, उन्हें पूरा कराया जाए। उन्होंने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हर पद पर रहे हैं और कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं। जब कोई प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो बूथ स्तर के कार्यकर्ता को कितना दर्द होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज 17 मई वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज : जीवन की आपाधापी ने बढ़ाया हाइपरटेंशन, शहरों में 33, गांवों में 25% बीपी के मरीज
सीनियर फिजिशियन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि अगर खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बना लिया...
आज का भविष्यफल    
रोमियो एस3 सिर्फ एक थ्रिलर नहीं एक मिशन है : ठाकुर अनूप सिंह
कलाकारों का मानना : कहीं एआई के नए युग से कलाकारों की क्रिएटिविटी खत्म ना हो जाए
जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक
आनासागर झील के पास 22 हेक्टेयर में दो वेटलैंड विकसित करने की योजना मंजूर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रहेंगे बीकानेर दौरे पर : भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल