के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल

सरकार पर ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप

के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर अपनी छह गारंटियों और वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की एकमात्र उपलब्धि गिरफ्तारियां और गैर-कानूनी हिरासत हैं। केटीआर ने विधायकों पर कथित हमले की निंदा की और सरकार पर ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर अपनी छह गारंटियों और 420 वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने 1,000 दिनों में क्या हासिल किया है और आरोप लगाया कि उनकी एकमात्र उपलब्धि ‘गिरफ़्तारियां और गैर-कानूनी हिरासत’ रही है। राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीआरएस के विधायक और विधान परिषद सदस्य

स्वेच्छा से गिरफ़्तार होने को तैयार हैं, अगर इससे सरकार को अपने वादे पूरे करने में मदद मिलती है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में हंगामे के दौरान बीआरएस विधायक सबिता इंद्रा रेड्डी और सुनीता लक्ष्मा रेड्डी पर हुए कथित हमले को लेकर भी सरकार से सवाल किया और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

बीआरएस के विधान परिषद सदस्य टाटा मधु और नवीन कुमार रेड्डी की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राव ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के बावजूद सरकार ने जानबूझकर ‘फ़र्ज़ी मामले’ दर्ज किये। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर ‘ध्यान भटकाने वाली राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग उनकी हरकतों पर नज़र रख रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को। 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों के...
भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई
कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू
संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है
‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया
के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल