मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस

पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया

मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है। देश के करीब दस करोड़ लोगों की रोजी रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस के सिक्कम, त्रिपुरा एवं नागालैंड के प्रभारी महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पॉलिस्टर के तिरंगों का निर्माण चीन से कराया जाएगा या चीन से पॉलिस्टर आयात करके देश में तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा और इसका फायदा चीन को होगा।

हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग तिरंगा बनाता है और इस उद्योग से दस करोड़ से ज्यादा लोगों का काम चलता है। मोदी ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब उनकी सरकार मशीन  निर्मित और आयातित पॉलिस्टर निर्मित तिरंगे के आयात की अनुमति देकर देश की भावनाओं तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े दस लाख लोगों के रोजगार पर हमला कर दिया है। कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से हजारों श्रमिकों का रोजगार छीना है। देश के सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी मोदी सरकार ने अब तिरंगे को भी बेचने का फैसला कर दिया है। तिरंगा को आयात करने का फैसला कर मोदी ससरकार ने दस करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर हमला किया है। तिरंगा खादी ग्रामोद्योग संगठन बनाता है और जब तिरंगा चीन से खरीदा जाएगा, तो देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

तीन भाषा फॉर्मूले के सपोर्ट में आए आंध्र प्रदेश सीएम, कहा- तेलुगु पहले, लेकिन हिंदी भी फायदेमंद तीन भाषा फॉर्मूले के सपोर्ट में आए आंध्र प्रदेश सीएम, कहा- तेलुगु पहले, लेकिन हिंदी भी फायदेमंद
संसद से लेकर सड़क तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आने वाले तीन भाषा फॉमूर्ला पर घमासान मचा हुआ...
अलविदा अरविंद सिंह मेवाड़ : देशभर से आए पूर्व राजपरिवारों के सदस्य, राव-उमरावों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द : यात्री परेशानी, दूसरे विमान में किया एडजस्ट
दम तोड़ती संवेदनाएं, रिश्तों का कत्ल : बेटे की चाह में मां ने 20 दिन की मासूम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला
राज्यवर्धन के जुड़े महकमों के विधानसभा में कामकाज के लिए विश्नोई अधिकृत, संसदीय कार्यों के लिए जारी किए आदेश
वनकार्मिक फायर प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट और यूनिफॉर्म से होंगे लैस, जंगल की आग रोकने के लिए बनेगा ‘फायर फाइटिंग सेल’
खुशखबरी : सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी, नासा ने की पुष्टि; जानें किस समय करेगी लैंड