गलत नीतियां अपनाकर नौकरियों के अवसर खत्म कर रहे हैं मोदी : रमेश

लाखों नौकरियां खत्म की हैं

गलत नीतियां अपनाकर नौकरियों के अवसर खत्म कर रहे हैं मोदी :  रमेश

प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कि कांग्रेस सांसद ने कहा कि को व्यक्ति केन्द्रित कर के प्रधानमंत्री ने शासन-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण करने जैसी गलत नीतियां अपनाकर देश में रोजगार के साधन और नौकरियों के अवसर खत्म करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय रोजगार मेला कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा 71 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किये जाने और इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि देश के युवा जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का निजीकरण कर के और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को पंगु कर के लाखों नौकरियां खत्म की हैं। 

प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कि कांग्रेस सांसद ने कहा कि को व्यक्ति केन्द्रित कर के प्रधानमंत्री ने शासन-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। वह अपने रोजगार मेलों के माध्यम से इसे और नीचे ले जा रहे हैं, वह ऐसा कर रहे हैं जैसे कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन नौकरियों का सृजन किया हो और वह नौकरी पाने वालों को अपने पास से भुगतान कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि नौकरी पाने वाले केवल उन्हीं पर मुग्ध रहेंगे। 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत ऐसे 678 डॉक्टरों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है जों लंबे समय से...
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर