महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच बिछड़ गए 250 से अधिक लोग, मेला प्रशासन ने परिवार से मिलवाया

घाटों के किनारे लगे लाउडस्पीकर

महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच बिछड़ गए 250 से अधिक लोग, मेला प्रशासन ने परिवार से मिलवाया

महाकुंभ 2025 के पहले दिन सुबह-सुबह भारी भीड़ के कारण अपने परिवारों से बिछड़ गए 250 से अधिक लोगों को मेला प्रशासन ने फिर से उनके परिवारों से मिलवा दिया

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पहले दिन सुबह-सुबह भारी भीड़ के कारण अपने परिवारों से बिछड़ गए 250 से अधिक लोगों को मेला प्रशासन ने फिर से उनके परिवारों से मिलवा दिया। प्रयागराज में महाकुंभ मेले के उद्घाटन के दिन पौष पूर्णिमा स्नान उत्सव मनाया गया, जिसके दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान के लिए जुटे। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भुला-भटक शिविर, पुलिस सहायता केंद्र और मेले के लिए विशेष रूप से निर्मित वॉचटावर पर कर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा भी कई उपाय किए गए हैं। इन शिविरों में खोई हुई महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित सेक्शन हैं, साथ ही डिजिटल गैजेट्स और सोशल मीडिया हेल्प से लैस खोया-पाया (खोया और पाया) केंद्र भी हैं।

घाटों के किनारे लगे लाउडस्पीकर

घाटों के किनारे लगे लाउडस्पीकर लगातार लापता लोगों के नाम की घोषणा कर रहे हैं, जिससे लोगों से जल्दी से जल्दी मिलन हो रहा है, जबकि पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मी सक्रिय रूप से तीर्थयात्रियों की सहायता कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा के वार्डन नितेश कुमार द्विवेदी ने इस बारे में जानकारी दी। द्विवेदी ने शुरूआती अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ को संभालने की चुनौती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि विभाग और मेला अधिकारियों की देखरेख में सैकड़ों परिवारों को फिर से मिलाया गया है। पहले डेढ़ घंटे में ही हमारी नागरिक सुरक्षा टीमें लगभग 200 से 250 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में कामयाब रहीं। 

कई तीर्थयात्रियों ने सुनाई आपबीती

Read More पीएम मोदी का गुजरात दौरा: सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन से लेकर अन्य कार्यक्रमों तक..., 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 

दिल्ली से आए तीर्थयात्री अजय गोयल ने बिछड़ने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अनाउंसमेंट से बहुत फर्क पड़ा है। गोयल ने कहा कि अलग होने से ठीक पहले हमने मजाक में कहा था कि पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में कुंभ मेले में ऐसा अक्सर होता है। सौभाग्य से, हम उसी मेले में फिर से मिल गए हालांकि, सभी की किस्मत एक जैसी नहीं थी। संगम में डुबकी लगाने के लिए 13 परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची सुजाता झा ने अपनी दुर्दशा बताई. उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे हो गए हैं और मुझे अभी भी मेरा परिवार नहीं मिला है। मेरा नाम कई बार घोषित किया गया है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मेरा सामान, फोन और कपड़े उनके पास हैं। मैं अपने गीले कपड़ों में यहां इंतजार कर रही हूं।

Read More नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार: बालिका सकुशल बरामद, पुलिस जांच शुरू

शाहजहांपुर जिले के निगोही की एक बुजुर्ग महिला ओमवती ने भी ऐसी ही कहानी शेयर की। मैं दो अन्य लोगों के साथ आई थी, लेकिन वे मुझसे अलग हो गए। अब मैं बिल्कुल अकेली हूं। अजय गोयल ने कहा कि घोषणाएं और खोया-पाया केंद्र एक बेहतरीन सिस्टम है। अधिकारियों की ओर से इतना फास्ट एक्शन देखना बहुत अच्छा है। यूपी सरकार के अनुमान के अनुसार, 12 साल बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में 26 फरवरी तक 40 से 45 करोड़ आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

Read More मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी और तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर, लोगों से खान-पान में भी सुधार लाने की अपील की 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत