शहर में जमकर पतंगबाजी : युवा और बच्चों के साथ छतों पर डीजे की धुन पर झूमे लोग, आसमान में गूंजा 'वो काटा का शोर'

बच्चों ने छोटी पतंग और गुब्बारे उड़ाए

शहर में जमकर पतंगबाजी : युवा और बच्चों के साथ छतों पर डीजे की धुन पर झूमे लोग, आसमान में गूंजा 'वो काटा का शोर'
सुबह से खिली धूप में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी की। पतंगबाजों ने सूर्योदय से पहले ही छतों पर डेरा जमा लिया। शाम ढलने तक लोग अपनी छतों पर डटे रहे

जयपुर। सुबह से खिली धूप में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी की। पतंगबाजों ने सूर्योदय से पहले ही छतों पर डेरा जमा लिया। शाम ढलने तक लोग अपनी छतों पर डटे रहे। डीजे की धुनों पर नाचते गाते लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। कुछ लोगों ने तो सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन तक छत पर किया। हर मकान की छत पर रौनक देखने लायक थी। वो काटा, वो मारा का शोर और डीजे की धुनों पर बजता संगीत, हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहा था। आसमान में पतंगें थिरक रही थी, छतों पर लोग खुशी से झूमते हुए नजर आए। मोबाइल में खोए रहने वाले युवा और बच्चों में सबसे ज्यादा पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। हर उम्र के लोग दिनभर पतंगबाजी में व्यस्त नजर आए।  बच्चे भी पतंगबाजी करने से पीछे नहीं रहे। बच्चों ने छोटी पतंग और गुब्बारे उड़ाए।

इसके चलते आसमान भी रंग-बिरंगी पतंगों से सजा दिखाई दिया। महिलाओं ने भी नाश्ते और भोजन से फुर्सत मिलते ही बच्चों के संग पतंगबाजी की। कॉलोनियों में कई घरों पर सामूहिक पतंगबाजी भी की गई। कई घरों के बच्चे एक ही बड़ी छत पर एकत्र हो गए और जमकर पतंगबाजी की।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा