अक्षय परिवार के साथ झालाना पहुंचे, नहीं हुई लेपर्ड की साइटिंग

हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, लेपर्ड देखने फिर आएंगे  

अक्षय परिवार के साथ झालाना पहुंचे, नहीं हुई लेपर्ड की साइटिंग

झालाना की लोकप्रियता के चलते पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज यहां आ चुकी हैं।

जयपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों जयपुर की विजिट पर हैं। वे पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ शहर के बीचों-बीच स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे। हालांकि सफारी के दौरान उन्हें लेपर्ड की साइटिंग नहीं हो पाई। इससे पहले डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने अक्षय कुमार का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर झालाना नाका प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा, दुष्यंत मल्होत्रा, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। सफारी के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा कि आज लेपर्ड दिखाई नहीं दिया, लेकिन हम भी हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। चार-पांच दिन बाद फिर आउंगा। लेपर्ड देखकर तो जरूर जाएंगे। नए साल की सभी को बधाइयां। 

गौरतलब है कि झालाना की लोकप्रियता के चलते पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज यहां आ चुकी हैं। इनमें फराह खान, रणदीप हुड्डा, संजय दत्त, रवीना टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, पूर्व भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर सहित अन्य हस्तियां शामिल हैं। यहां 40 से अधिक लेपर्ड्स की उपस्थिति बताई जाती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
इंडिगो ने ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया...
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित