ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस हादसे में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ द्वारा जारी संदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बस में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रूपए दिये जायेंगे। पोस्ट में लिखा है , " उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग के कारण हुई त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।"

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नयी दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस के अंदर मौजूद नौ यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि बचाव दल ने 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
रन फॉर नेशन के लिए 1,328 पंजीयन, 21 किमी में 315 और 10 किमी में 532 रजिस्ट्रेशन।
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री