दफ्तर में बंदर बना अधिकारी, खंगाली फाइलें

एक बाबू की मेज के ऊपर बैठा बंदर

दफ्तर में बंदर बना अधिकारी, खंगाली फाइलें
बंदर खुद ही कार्यालय से बाहर निकल गया। बंदर की इस अजीबो गरीब हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

बेहट। उत्तर प्रदेश के बेहट से ये अजीब मामला सामने आया है। एक बंदर करीब डेढ़ मिनट तक रजिस्ट्री कार्यालय में रहा। यह घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है।

बंदर कहीं से आया और तहसील बेहट में पहुंचने के बाद काफी देर तक नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर बैठा रहा। इसके बाद वह सीढ़ियों से दूसरी मंजिल पर रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गया। कार्यालय में घुसते ही बंदर उछलकर एक बाबू की मेज के ऊपर बैठ गया और फाइलों को खोलकर उनके पन्ने पलटने लगा।

बंदर की हरकत देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान कार्यालय में कामकाज बंद हो गया। तहसील में चर्चा बनी रही, कि आज तो रजिस्ट्रार का काम बंदर ने किया है। इस दौरान लोग बंदर की इस हरकत की वीडियो बनाते रहे। बाद में बंदर खुद ही कार्यालय से बाहर निकल गया। बंदर की इस अजीबो गरीब हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 

Read More नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लगी आग : फ्लैट में मची अफरा-तफरी, आग के विकराल रूप से लोगों में फैली दहशत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद