जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार

नागरिकों, छात्रों और सांसदों को प्रदर्शन की इजाजत न मिलने पर अधिवक्ता ने जताई आपत्ति

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने याचिकाकर्ता से मांगी गई राहत पर स्पष्टीकरण मांगते हुए मामले को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया, जिसमें दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाज़त देने का निर्देश देने की मांग की गयी है। यह मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सीईसी) के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच की गयी है। याचिका का ज़िक्र मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की इजाज़त नहीं दे रही है, जिसमें विद्यार्थियों, नागरिकों, पंजीकृत राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और सांसदों के प्रदर्शन शामिल हैं।

सीईसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच दायर इस याचिका में दिल्ली पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की इजाज़त देने का निर्देश देने की मांग की गयी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अधिवक्ता से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह क्या राहत मांग रहे हैं और क्या यह एक जनहित याचिका है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत यह देखेगा कि क्या ऐसी ही याचिकाएं लंबित हैं और मामले को विचार के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जतायी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार