महापुरुषों के मामले में राजनीति ठीक नहीं, रखें सकारात्मक सोच: मायावती

महापुरुषों के मामले में राजनीति ठीक नहीं, रखें सकारात्मक सोच: मायावती
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये, ना कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिये, तो यही बेहतर होगा।

लखनऊ। महाराष्ट्र के राजकोट किले में बीते माह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढ़हने के मामले में राजनीति की भत्र्सना करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महापुरुषों के किसी भी मामले में सकारात्मक सोच रखनी चाहिये और इसकी आड़ में राजनीति  से बचना चाहिये।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया किसी भी समुदाय व धर्म से जुड़े राजा, महाराजाओं, सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के किसी भी मामले में नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच रखनी चाहिये तथा इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं।

उन्होने कहा कि इनकी मूर्तियों को लगाने व नाम रखने आदि का भी इस्तेमाल, सकारात्मक नजरिये से होना चाहिये, ना कि इनकी आड़ में किसी भी प्रकार का द्वेष पूर्ण व राजनीतिक स्वार्थ छिपा होना चाहिये। जो अब देखने के लिए मिल रहा है। अति दुर्भाग्यपूर्ण।

Read More NEET UG 2026: नीट री एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये, ना कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिये, तो यही बेहतर होगा।

Read More 2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'

गौरतलब है कि 26 अगस्त को तेज हवाओं के कारण छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढह गई थी। इस मामले में वांछित मूर्तिकार जयदीप आप्टे को ठाणे जिले के पड़ोसी कल्याण शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस घटना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद को जन्म दिया, विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करनी शुरू कर दी। 

आप्टे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि जो लोग हमारी सरकार के आलोचक थे उन्हें अब अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए। यह सच है कि पुलिस ने जयदीप आप्टे को गिरफ्तार करने में थोड़ा समय लगाया लेकिन पुलिस ने अपना काम किया।

गौरतलब है कि 28 फीट की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण