राहुल गांधी के 'पनौती' बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- ये देशद्रोह की सीमा में आता है

शिवराज ने कहा- जब सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे

राहुल गांधी के 'पनौती' बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- ये देशद्रोह की सीमा में आता है

शिवराज ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता।

जयपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान देशद्रोह की सीमा में आता है।

राजस्थान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जयपुर आए चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। जब सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। उनका प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे। 

चौहान ने राहुल गंधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई और बहन झूठ बोलने की मशीन हैं। प्रियंका मध्य प्रदेश में कह रहीं थीं कि राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कितने साल के लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में कहती हैं कि मध्यप्रदेश में 21 लोगों को ही रोजगार मिला है जबकि 50 हजार को नियुक्ति पत्र उन्होंने (स्वयं चौहान ने) अपने हाथ से बांटे हैं। राजस्थान में झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More कैश विवाद: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति को भेजा पत्र, दिल्ली स्थित घर में मिले थे जलते हुए नोट

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल