RLD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

RLD प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चौधरी अजित सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। चौधरी अजीत सिंह को 20 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। चौधरी अजित सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। गुरूग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह करीब 8:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चौधरी अजीत सिंह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें 20 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों का संक्रमण था। पिछले दो दिनों से उनकी सांस लेने की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

चौधरी अजीत सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 को मेरठ में हुआ था। किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र चौधरी अजित सिंह का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा रहा है। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय गठबंधन (राजग) सरकार में कृषि मंत्री के पद पर रहे जबकि 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री का पद दिया। छोटे चौधरी के नाम से मशहूर अजीत सिंह बागपत से 7 बार सांसद रहे है। वह आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे है जबकि अमेरिका के शिकागो स्थित प्रौद्योगिकी संस्थान से उन्होंने आगे की पढ़ाई की। इससे पहले उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अमेरिका में 17 वर्षों तक विश्व विख्यात आईटी कंपनी आईबीएम में कार्य किया और 1980 में वह पिता चरण सिंह का साथ देने वापस भारत आए। चौधरी की पार्टी रालोद ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प