संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

राज्य में आक्रोश फैल रहा है

संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग है कि आरोपी कराड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुंबई। महाराष्ट्र के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों पर विशेष जांच दल ने राज्य संगठित महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसआईटी ने आरोपियों में से फिलहाल एक आरोपी वाल्मिक कराड पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया और उसके खिलाफ मकोका नहीं लगाया गया। संतोष देशमुख हत्याकांड से न केवल बीड जिले में बल्कि पूरे राज्य में आक्रोश फैल रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। 

राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग है कि आरोपी कराड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसआईअी ने जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें सुदर्शन घुले, विष्णु चाटे, सुधीर सांगले, जयराम चाटे, सुधीर घुले, प्रतीक घुले, कृष्णा आंधले और सिद्धार्थ सोनवाने शामिल हैं।  इस बीच, पीड़ित संतोष की पुत्री वैभवी देशमुख ने कहा, उनके पिता की हत्या को एक महीना बीत चुका है और पुलिस जांच जारी है, लेकिन हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम, देशमुख परिवार और राज्य के लोगों को यह जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जानी चाहिए।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित