हरियाणा में 151 उद्योगों पर ताला लगाने के फैसले से हड़कंप, सैलजा ने उठाई आवाज

सैलजा ने रखी मांग

हरियाणा में 151 उद्योगों पर ताला लगाने के फैसले से हड़कंप, सैलजा ने उठाई आवाज
प्रदूषण के चलते 151 औद्योगिक इकाइयां बंद करने के आदेश पर सांसद कुमारी सैलजा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती जरूरी है, लेकिन तकनीकी खामियों वाले उद्योगों को सुधार का मौका मिले। साथ ही बंद इकाइयों से प्रभावित श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित रखने और उद्योगों को राहत देने की मांग की।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन के चलते 151 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेशों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा नागरिकों का बुनियादी अधिकार है, लेकिन इसके साथ उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की आजीविका और नियमों का पालन करने वाले उद्यमियों के हितों की रक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। सैलजा ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार कई औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों, ऑनलाइन निगरानी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने में कमियां पाई गई हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन इकाइयों में वास्तव में उत्सर्जन मानकों का उल्लंघन हुआ और कहां केवल तकनीकी या दस्तावेजी खामियां सामने आईं। कार्रवाई जांच और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर होनी चाहिए।

गंभीर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, जबकि सुधार योग्य कमियों वाले उद्योगों को नियमों के तहत अवसर और तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाए। छोटे और मझोले उद्योगों को स्वच्छ तकनीक तथा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने में सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग बंद होने से श्रमिकों, परिवहन सेवाओं और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ता है। सरकार प्रभावित श्रमिकों के वेतन और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही, नियमों का पालन करने वाली इकाइयों को दोबारा संचालन की अनुमति देने की प्रक्रिया समयबद्ध बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के लिए केवल उद्योगों और किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सड़क की धूल, खुले में कचरा जलाने, निर्माण कार्यों और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। सैलजा ने सरकार से उद्योग प्रतिनिधियों, श्रमिक संगठनों और संबंधित विभागों के साथ मिलकर स्थायी कार्ययोजना तैयार करने तथा निरीक्षण और कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

Tags: selja

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा