दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन करेंगे ठीक, केजरीवाल ने कहा - हमने सभी अड़चनों को पार कर कच्ची कॉलोनियों में काम करना किया शुरू

पिछले 10 साल में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए 

दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन करेंगे ठीक, केजरीवाल ने कहा - हमने सभी अड़चनों को पार कर कच्ची कॉलोनियों में काम करना किया शुरू
केजरीवाल ने कहा कि जब 2015 में हमारी पहली बार सरकार बनी थी, तब हमें कई समस्याएं विरासत के तौर पर मिली थीं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 साल में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए हैं और अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जब 2015 में हमारी पहली बार सरकार बनी थी, तब हमें कई समस्याएं विरासत के तौर पर मिली थीं। उनमें से एक बड़ी समस्या सीवर की थी। दिल्ली में 1,792 कच्ची कॉलोनियों में हैं। इन कॉलोनियों में 2015 से पहले किसी भी तरह के विकास की अनुमति नहीं थी, क्योंकि सुप्रीट कोर्ट और केंद्र सरकार के आदेश थे। हमने उन सभी अड़चनों को पार करके सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर काम करना शुरू किया। 

उन्होंने कहा कि इन कच्ची कॉलोनियों में सीवर की कोई पाइपलाइन नहीं थी इसलिए सारा सीवर नालियों और गलियों के अंदर बहता था। हमने पिछले 10 साल में लगभग सभी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर सीवर की पाइपलाइन डलवाई हैं। पाइपलाइन डालने के बाद अब हर घर को सीवर से जोडऩे का काम चल रहा है।  केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ, जिन कॉलोनियों में सीवर की पाइपलाइन थीं, वह बहुत पुरानी हो गई हैं। मुझे कई जगहों से शिकायत सुनने को मिलती हैं कि सीवर ओवरफ्लो और लीक कर रहा है। सीवर जाम हो गया है। सीवर का पानी, पीने के पानी के साथ मिक्स हो रहा है। सरकार बनने के बाद दिल्ली में जहां भी सीवर पाइपलाइन बैठ गई है, लीक कर रही है या खराब हो गई है, उन पुरानी पाइपलाइनों को युद्धस्तर पर बदला जाएगा ताकि लोगों को सीवर की वजह से होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाया जा सके। 

केजरीवाल ने कहा कि अगर आपके भी इलाके में सीवर की समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम सरकार बनने के बाद आपके क्षेत्र में भी सीवर पाइपलाइन बदल देंगे। सीवर की सफाई करवाएंगे ताकि सभी को सीवर की गंदगी से मुक्ति मिल सके।

 

Read More नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में छात्रों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज केस वापस लेने की प्रक्रिया को दी मंजूरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन