रिपोर्ट में दावा : देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है, 100 करोड़ लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा ही नहीं
यह लोग ये खर्च करने में संकोच करते है
देश में 10% लोग ही देश की खपत और आर्थिक वृद्धि को चला रहे है। इसमें करीब 13-14 करोड़ लोग शामिल है। देश में अमीरों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं नहीं हो रही है।
नई दिल्ली। ब्लूम वेंचर्स की एक रिपोर्ट आई है। ‘इंडस वैली एनुअल रिपोर्ट 2025’ की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जो समस्या आज से कई दशक पहले थी, अब भी वहीं समस्या है। रिपार्ट में ब्ताया कि अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब का हाल आप जानते ही है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की 90 फीसदी आबादी यानी करीब 100 करोड़ लोगों के पास अतिरिक्त खर्च करने के लिए पैसा ही नहीं है। लोग किसी तरह अपने मासिक खर्च पूरे कर रहे है। इतने में उनकी आय खत्म हो जाती है।
देश में 10% लोग ही देश की खपत और आर्थिक वृद्धि को चला रहे है। इसमें करीब 13-14 करोड़ लोग शामिल है। देश में अमीरों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं नहीं हो रही है। वहीं करीब 30 करोड़ लोग उभरते हुए लोगों की श्रेणी में आते है। यह लोग ये खर्च करने में संकोच करते है।
Comment List