शिवराज ने दिए महू की घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

महू में कथित तौर पर प्रताड़ना के चलते हुई थी युवती की मृत्यु

शिवराज ने दिए महू की घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश 
पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष में कथित तौर पर गोली लगने से एक युवक की मृत्यु और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। वहीं लगभग 20 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में एक आदिवासी युवती की कथित तौर पर प्रताडऩा के चलते मृत्यु के बाद पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दिया गया है। इस बीच कथित तौर पर गोली लगने से भीड़ में शामिल एक युवक की मृत्यु के बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और अधिक सतर्क हो गयी है। 

पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष में कथित तौर पर गोली लगने से एक युवक की मृत्यु और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। वहीं लगभग 20 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की पूरी इंदौर संभाग के पुलिस प्रशासन से लेकर मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों से कहा है। 

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस का एक दल घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महू क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है। वहीं पुलिस फायरिंग में एक आदिवासी युवक की जान गयी है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे इस हृदय विदारक घटना से व्यथित हैं और आदिवासी परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए पार्टी के विधायकों का एक दल गठित किया है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया है। 

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा कि इंदौर जिले के महू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की दंडाधिकारीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी भाजपा पीड़ति परिवार के साथ है। 

Read More गड्ढों वाली सड़क देखकर परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है, AI खोज निकालेगा जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारी

दरअसल महू क्षेत्र के बडगोंदा थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती की मौत की सूचना के बाद कल उसके परिजन और समर्थक डोंगरगांव पुलिस चौकी के सामने युवती का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस से बहस के बाद चौकी और वाहनों पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने अश्रुगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाद में क्षेत्र में भीड़ (कथित तौर पर आदिवासी) और पुलिस के बीच संघर्ष और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस पर हमले हुए तो पुलिस ने भी गोलीचालन किया। इस संघर्ष में एक युवक की और मौत हो गयी। उसका शव इंदौर लाए जाने की सूचना है। एक अन्य घायल भी है। 

Read More नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में नवोदय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू

इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव को कम करने के प्रयास पुलिस प्रशासन कर रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में आज से राजनैतिक बयानबाजी भी प्रारंभ हो गयी है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से कहा कि युवती की मृत्यु करंट लगने से हुयी है। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि युवती को कथित दबंगों ने प्रताड़ति कर मार डाला है। उसके साथ दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है।

Read More केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें