शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को देना चाहिए जवाब

शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल पर राजनीतिक पोस्टर साझा किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी चैनलों का दुरुपयोग कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन का प्रचार किया जा रहा है, जिसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को राज्य के शिक्षा विभाग के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल पर एक राजनीतिक पोस्टर साझा किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी माध्यमों का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को जवाब देना चाहिए।

ढिल्लों के अनुसार, शनिवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल पर एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का प्रचार किया गया था। पोस्टर में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तस्वीर भी थी। उन्होंने दावा किया कि इस चैनल के करीब 4.48 लाख अनुयायी हैं।

ढिल्लों ने कहा कि पोस्टर में चार मांगें रखी गई थीं। इनमें आगामी चुनावों पर रोक लगाने और जनवरी 2025 की मतदाता सूचियां बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून को निरस्त कर नया कानून बनाने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तत्काल रोककर जांच समिति गठित करने की मांग शामिल थी। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और चुनावी प्रक्रिया रोकने जैसी राजनीतिक मांगों का स्कूली शिक्षा से क्या संबंध है। उन्होंने यह भी पूछा कि शिक्षा विभाग के आधिकारिक चैनल पर पोस्टर साझा करने की अनुमति किसने दी और क्या इस सामग्री की निगरानी तथा जांच की गई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग का आधिकारिक चैनल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों तक विभागीय परिपत्र, अवकाश संबंधी सूचनाएं तथा दाखिले और परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए बनाया गया है। ऐसे मंच पर राजनीतिक सामग्री साझा होने से उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करने, निष्पक्ष जांच कराने और आधिकारिक चैनलों पर सामग्री साझा करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read More महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह