UP में जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत : टैंक की सफाई के दौरान आए चपेट में, गुरुकुल में 200 छात्रों का है रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया

UP में जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत : टैंक की सफाई के दौरान आए चपेट में, गुरुकुल में 200 छात्रों का है रजिस्ट्रेशन
वृंदावन स्थित चैतन्य विहार के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। 12 फीट गहरे समरसेबल टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर चार छात्रों—मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन—की मौत हो गई। एक छात्र का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर जांच और पीड़ित परिवारों को सहायता का भरोसा दिया।

मथुरा। जिले के वृंदावन स्थित चैतन्य विहार क्षेत्र में मंगलवार देर रात टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से चार मासूम छात्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में पानी के समरसेबल टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस और डूबने से चार मासूम संस्कृत विद्यार्थियों की मौत हो गई वहीं एक अन्य बीमार छात्र का इलाज अभी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया है।

गुरुकुल में स्थित करीब 12 फीट गहरे पानी के समरसेबल टैंक में बदबू आ रही थी। रात करीब दस बजे टैंक की सफाई करने के लिए एक छात्र नीचे उतरा। टैंक के अंदर बनी जहरीली गैस के असर से वह छात्र बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी एक-एक करके टैंक में नीचे उतरे लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी छात्र बेहोश हो गए। हादसे की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों और स्थानीय पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी पांच छात्रों को अचेत अवस्था में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनु कटारे, विशु,देवांश और आर्यन  को मृत घोषित कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह गुरुकुल पिछले तीन वर्षों से संचालित हो रहा है। इसकी तीन मंजिला इमारत में 200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन है और करीब 100 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुकुल के ही एक छात्रा ने बताया कि पानी की टंकी से आ रही बदबू को दूर करने के लिए छात्र सफाई के लिए उतरे थे। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 फीट गहरे समरसेबल टैंक में जहरीली गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने घटना की गहरी जांच की बात कहते हुए कहा कि हादसा कैसे हुआ और गुरुकुल के संचालन की क्या व्यवस्था थी इसकी जाँच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया है। पीड़ति परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Read More पाकिस्तानी महिला के हनीट्रैप में फंसा नौसेना का नाविक, संवेदनशील डेटा किए लीक ; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read More UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर

 

 

Read More जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

वन्यजीव सप्ताह–2026 का भव्य समापन: विजेताओं को मिले पुरस्कार, ‘आवास जुड़ेंगे, तभी वन्यजीव पनपेंगे’ का संदेश; संरक्षण के लिए कनेक्टिविटी पर जोर वन्यजीव सप्ताह–2026 का भव्य समापन: विजेताओं को मिले पुरस्कार, ‘आवास जुड़ेंगे, तभी वन्यजीव पनपेंगे’ का संदेश; संरक्षण के लिए कनेक्टिविटी पर जोर
जयपुर स्थित अरण्य भवन में 'Connecting Habitats, Thriving Wildlife' थीम पर आयोजित वन्यजीव सप्ताह–2026 का गुरुवार को समापन हुआ। समारोह...
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 32 महीने के निचले स्तर पर बंद
राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार
राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव 2026 के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विश्वेन्द्र सिंह ने कहा-जनसरोकार के मुद्दों के साथ लड़ेगी चुनाव