कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम: रोजाना पांच घंटे से ज्यादा क्लास पर रोक, 25 से ज्यादा छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण होगा अनिवार्य

कानूनी दायरे में आएंगे कोचिंग संस्थान

कोचिंग सेंटरों पर लगेगी लगाम: रोजाना पांच घंटे से ज्यादा क्लास पर रोक, 25 से ज्यादा छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण होगा अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों के नियमन के लिए 'महाराष्ट्र प्राइवेट कोचिंग सेंटर (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2026' का मसुदा तैयार किया है। इसके तहत डमी स्कूलों पर रोक, रोजाना अधिकतम 5 घंटे पढ़ाई और बेसमेंट में कोचिंग संचालन पर प्रतिबंध जैसे कड़े प्रावधान प्रस्तावित हैं। जनता से 4 सितंबर तक सुझाव मांगे गए हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों को कानूनी दायरे में लाने के लिए ‘महाराष्ट्र प्राइवेट कोचिंग सेंटर (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2026’ का मसौदा तैयार किया है। प्रस्तावित कानून में कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, फीस, छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सख्त प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत रोजाना कोचिंग की अवधि अधिकतम पांच घंटे रखने और ‘डमी स्कूल’ व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव है।

मसौदा 25 से अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटरों पर लागू होगा और मौजूदा संस्थानों को छह महीने में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के दाखिले पर भी रोक प्रस्तावित है। संस्थानों को शिक्षकों की योग्यता, फीस, सुविधाएं और रिफंड नीति वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होगी।

इसके अलावा सुबह बहुत जल्दी या देर रात कक्षाएं लगाने पर रोक, सप्ताह में एक दिन अवकाश और बेसमेंट में कोचिंग संचालन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव है। सरकार ने मसौदे पर सुझाव और आपत्तियां 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक मांगी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रत्न-आभूषण और अन्य उद्योगों के विकास पर चर्चा...
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था
महाराष्ट्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कोल्हापुर में एमडी फैक्ट्री पर छापा, 50 किलो ड्रग्स के साथ छह गिरफ्तार
अलवर के स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन का असर: जर्जर भवन हटाया जा रहा, नया आठ कमरों का भवन बनाने की तैयारी
पेपर लीक पर भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- कानून नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से रुकेगा पेपर लीक
मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस में बड़ा हादसा: प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल; जांच शुरू
टीकाराम जूली का सरकार पर हमला, बोले- स्कूल की शिकायत दबाने के लिए मीडिया पर पोक्सो और आईटी एक्ट की धमकी