ये हैं श्री कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिर

पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं

ये हैं श्री कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिर

पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं। जहां हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।इनमें से कुछ मंदिर एकदम खास हैं।

जगन्नाथ मंदिर
पुराणों में जगन्नाथ पुरी को धरती का बैकुंठ कहा गया है।जगन्नाथ मंदिर की महीमा देश में ही नहीं विश्व में भी प्रसिद्ध हैं। पुरी में बना जगन्नाथ मंदिर भारत में हिंदुओं के चार धामों में से एक है। जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है।इसी तरह मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चक्र भी है। चक्र को किसी भी दिशा से खड़े होकर देखने पर ऐसा लगता है कि चक्र का मुंह आपकी तरफ है। 

प्रेम मंदिर, वृंदावन
वृंदावन का प्रेम मंदिर अत्यंत भव्य है।रात के वक्त भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं होती है।प्रेम मंदिर की सजावट एकदम खास तरीके से की गई है। 

इस्कॉन मंदिर, वृंदावन
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा एकदम मनोहारी है। जो भी इन्हें देखता है। वे मुग्ध हो जाता है।ये मंदिर कृष्णा बलराम मंदिर के नाम भी जाना जात है।ये मंदिर साल 1975 में बनाया गया था।   

द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा
मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर की आरती विशेष रूप से दर्शनीय होती है।मंदिर में मुरली मनोहर की सुंदर मूर्ति विराजमान है।मथुरा में पावन यमुना नदी पर कई घाट बने हुए हैं। 

श्रीनाथ जी, नाथद्वारा
राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए जाना जाता है।माना जाता है कि मेवाड़ के राजा इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाए थे।ये मंदिर 12वीं शताब्दी में  बनाया गया था।

रंछोद्रीजी महाराज, गुजरात
ये मंदिर गोमती नदी के किनारे दकोर के मुख्य बाजार के बीचों है।मंदिर की संरचना 1772 में मराठा नोबेल द्वारा की गई थी।इस मंदिर में 8 गुंबद और 24 बुर्ज हैं।जो सोने से बने हैं। 

श्री पार्थसारथी स्वामी, चेन्नई
ये मंदिर 8वीं सदी में बनाया गया था।इस मंदिर में श्रध्दालुओं के आना जाना लगा रहता है।इस मंदिर में विष्णु भगवान की कई तरह मूर्तियां हैं। जो भक्तों को अपनी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प