केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा! मोदी को पत्र लिखा, कहा-पार्टी के लिए करूंगा काम

मोदी के प्रति लोगों में उत्साह

केन्द्रीय मंत्री मुरुगन ने दिया इस्तीफा! मोदी को पत्र लिखा, कहा-पार्टी के लिए करूंगा काम
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु में भाजपा संगठन को मजबूत करने और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का अनुरोध करते हुए कहा है कि वह तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। मुरुगन ने मंगलवार को लिखा यह पत्र सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करते हुए लिखा है कि वह मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ना चाहते हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिले अवसरों के लिए आभारी हैं। अब वह अपना पूरा समय तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करने, पार्टी का विस्तार करने और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगाना चाहते हैं।    

मोदी के प्रति लोगों में उत्साह

केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि हाल में तमिलनाडु के दौरे के दौरान उन्होंने लोगों में मोदी के प्रति उत्साह और उम्मीद देखी। इससे उन्हें राज्य में पार्टी के लिए और अधिक काम करने की प्रेरणा मिली। वह हर गांव और गली में जाकर लोगों से मिलना, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना और राज्य के हर हिस्से में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। 

मेरा सिद्धांत राष्ट्र पहले

Read More अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग

उन्होंने लिखा है कि महाकवि भारती, सरदार पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर काम शुरू किया। करीब 30 साल तक एबीवीपी और भाजपा में काम करते हुए उनका सिद्धांत रहा है-राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और स्वयं सबसे आखिर में।  

Read More गलता गेट से भूमिगत मेट्रो का आगाज, 1511 करोड़ से बनेगा 3.80 किमी का कॉरिडोर, जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने का लक्ष्य

पीएम मोदी का जताया आभार

Read More कृषि विभाग के 165 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों के भी खुले रास्ते

केन्द्रीय मंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते पांच वर्षों के दौरान केंद्र सरकार में काम करने के अवसर के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने, दो बार राज्यसभा का सदस्य बनने और केंद्र में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
मनोचिकित्सा केंद्र में नर्सिंग कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू। समन्वय समिति...
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज