खडगे पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोपी पर होगी कार्रवाई : वेणुगोपाल

खडगे पर अशोभनीय टिप्पणी के आरोपी पर होगी कार्रवाई : वेणुगोपाल
हम ऐसी गंभीर पार्टी विरोधी गतिविधियों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और सार्वजनिक तौर पर अवज्ञा तथा अनुशासनहीनता के इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए पार्टी ने प्रदेश प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

पार्टी ने इन घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया है और पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव को अनुशासनहीनता के इन कृत्यों को लेकर तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने यहां जारी बयान में कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर माननीय कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कुछ अशोभनीय टिप्पणियाँ की हैं। कुछ उपद्रवियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को भी तोडऩे की घटना को अंजाम दिया है। इससे पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी गंभीर पार्टी विरोधी गतिविधियों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और सार्वजनिक तौर पर अवज्ञा तथा अनुशासनहीनता के इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More महाराष्ट्र में हिंसक हुआ किसान आंदोलन : अनशन के कारण तुपकर की हालत बेहद गंभीर, मांगों पर सरकार की चुप्पी से किसान भड़के

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में कैडर पुनर्गठन। गृह विभाग ने 403 पदों...
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे
पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर को पुष्पांजलि की अर्पित
76 नई नगरपालिकाओं के लिए 684 पदों की स्वीकृति, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश