राहुल गांधी के अमेरिकी कारोबारी से क्या रिश्ते: दुबे

लोकसभा की कार्यवाही हुई स्थगित 

राहुल गांधी के अमेरिकी कारोबारी से क्या रिश्ते: दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की संसद, सरकार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की संसद, सरकार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया। जिसका गौरव गोगोई ने विरोध करते हुए भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी केवल इस देश में शांति चाहते हैं। पीएम मोदी ने जिस तरह से मणिपुर में आग लगाई है, वैसे ही संभल में आग लगाना चाहते हैं। राहुल गांधी को संभल जाने से रोका जा रहा है। सदन में दोनों पक्षों की ओर से हंगामा किए जाने पर स्पीकर ओम बिरला ने दो स्थगन के बाद कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पहले शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक फ्रेंच समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कैसे जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित वैश्विक मीडिया एजेंसी से फंड लेने वाली अमेरिकी एजेंसी ओसीसीआरपी और राहुल गांधी की तिकड़ी ने भारत को अस्थिर करने और सत्ता परिवर्तन के लिए सार्वजनिक असंतोष को भड़काने की कोशिश की। 

सरकार गिराने की  कोशिश में जुटा विपक्ष 
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाए कि विपक्ष सरकार गिराने की लगातार कोशिशें कर रहा है। निशिकांत ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या आप खालिस्तान समर्थकों और कश्मीर का विभाजन चाहने वालों से नहीं मिले? निशिकांत ने बताया कि विपक्षी नेताओं का एक धड़ा मोदी की अगुआई में देश को मिली तरक्की को गलत साबित करना चाहता है। 

माफी मांगे दुबे: कांग्रेस 
भाजपा नेता निशिकांत दुबे के आरोपों को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि संसद के इतिहास में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया, हम बहुत दुखी हैं। निशिकांत दुबे द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पहले दिन से ही राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए, उसी दिन से अडानी के एजेंटों ने राहुल गांधी को गाली देना शुरू कर दिया, हम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने वाले सदस्य से माफी की मांग करते हैं और स्पीकर बिरला इनके खिलाफ एक्शन लें।

Read More महाकुम्भ : भूटान नरेश ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, योगी ने नरेश को चांदी का कलश किया भेंट 

अमेरिकी कारोबारी अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना चाहता है
दुबे ने अमेरिका के एक कारोबारी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारना चाहता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उक्त संस्थान कोई रिपोर्ट जारी करता है तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी और विपक्षी दलों के कुछ राज्यसभा सदस्य तुरंत उसे ट्वीट (सोशल मीडिया मंच एक्स पर) करते हैं।

Read More अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर भारत पहुंचा विमान, 104 लोग थे सवार

पेगासस रिपोर्ट, हिंडनबर्ग का किया जिक्र
दुबे ने पेगासस रिपोर्ट, हिंडनबर्ग और कुछ अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी ये मामले सामने आए विपक्षी सदस्यों ने एक्स पर तुरंत पोस्ट किया और संसद की कार्यवाही को नहीं चलने दी गई। दुबे ने उक्त विदेशी कारोबारी के एक एनजीओ से जुड़े व्यक्ति के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का जिक्र करते हुए पूछा कि नेता प्रतिपक्ष के उनसे क्या संबंध हैं?

Read More एमएसपी पर खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप खारिज : सीधे किसानों के खाते में जाती है धनराशि,  प्रह्लाद जोशी ने कहा -  खामियां की सूचना मिलने पर होगी कार्रवाई 

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत